डीडवाना के दौलतपुरा गांव के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा छापरी टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां बाइक स्लिप होकर गिर गई। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार लगभग 60-65 वर्षीय बुजुर्ग अपनी बाइक पर अजमेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छापरी टोल प्लाजा से कुछ पहले उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में बुजुर्ग के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर, घायल अजमेर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।