नोएडा पुलिस ने सेक्टर-25 के गैराज से हुई 1.48 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी अवनीश ने निवेश का पैसा न मिलने पर अपने साथियों संग चोरी की साजिश रची थी. 400 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली है.
