Mobile Lock By Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी को लेकर नया फ्रेमवर्क जारी किया हैं, जो 1 जनवरी 2027 से सभी कमर्शियल बैंकों पर लागू होगा। इन नियमों का उद्देश्य बैंकों को बकाया वसूली की स्पष्ट गाइडलाइन देना और साथ ही ग्राहकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आजकल EMI पर मोबाइल लेना आम बात हो गई है। ऐसे में फाइनेंस कंपनियां किस्त न चुका पाने पर मोबाइल को रिमोटली लॉक कर देती हैं। इस संबंध में भी बैंक ने डिटेल्ड गाइडलाइन जारी की है। इसके साथ ही अगर बैंक किसी बाहरी एजेंसी से रिकवरी करवाते हैं, तब भी उसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक की ही होगी।