Kalyan Jewellers के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी-खासी खरीदारी देखने को मिली। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कंपनी पर पहली बार कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और 830 रुपये का टार्गेट तय किया है। मौजूदा स्तर से यह करीब 39% की संभावित तेजी दिखाता है। रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर करीब 5% चढ़कर 629 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही यह शेयर 60% से ज्यादा उछल चुका है। इसके बावजूद ब्रोकरेज को लगता है कि कंपनी की ग्रोथ जर्नी अभी लंबी है।