झुंझुनूं में स्कॉर्पियो हादसे में जान गंवाने वाले बिजनेसमैन के परिजनों और दोस्तों ने फिर से प्रदर्शन किया। क्रेन में बांधकर एक्सीडेंटल स्कॉर्पियो को पूरे शहर में घुमाया। पीछे 100 गाड़ियों का काफिला चलता रहा। ऐसे में, शहर में जाम की स्थिति हो गई। रोडवेज डिपो के सामने से निकली रैली के कारण यहां 15 मिनट जाम लग गया। काफिले ज्यादातर महिंद्रा के वाहन रखे गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हम गाड़ियां खरीदने वाले हैं, कंपनी हमारी सेफ्टी का ध्यान तो रखे। या तो स्कॉर्पियो के मॉडल को डिस्कंटीन्यू (बंद) कर दे या इसमें अपडेट लेकर आएं। रैली लेकर प्रदर्शनकारी कंपनी के शोरूम पर पहुंचे और सद्बुद्धि यज्ञ भी किया। वहीं इस रैली में आई ब्लैक फिल्म चढ़ी बोलेरो कैंपर को देख पुलिस ने चालान काटने का चेतावनी दी तो हंगामा हो गया। हालांकि, समझाइश के बाद शांत हुए। एयरबैग नहीं खुलने से गई थी जान अब देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… बोले- या तो अपग्रेड करें या डिस्कंटीन्यू कर दें प्रदर्शनकारियों ने बताया- तरुण की मौत कंपनी की लापरवाही की वजह से हुई। इसे लेकर यह दूसरी बार प्रदर्शन किया गया। आज हादसे वाली स्कॉर्पियो को क्रेन से बांधकर सबसे आगे रखा गया। इसके बाद पीछे करीब 100 गाड़ियों का काफिला चला। प्रदर्शनकारियों के साथ आए युवाओं ने कहा- या तो इस गाड़ी को डिस्कंटीन्यू करें या इसमें अपग्रेड करें। उन्होंने धमकी दी कि हमने फैक्ट्री नहीं छोड़ी तो फिर गाड़ी क्या चीज है। उन्होंने कंपनी वालों को लेकर कहा कि एक मां का लाल गया है, ये लोग फिर भी एसी में बैठे हैं। अगर हमारे दोस्त को न्याय नहीं मिलता तो बड़ा आन्दोलन करेंगे। सद्बुद्धि यज्ञ किया रैली महिंद्रा एजेंसी से रीको क्षेत्र, एक नंबर रोड और दो नंबर रोड होते हुए वापस एजेंसी पहुंची। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारी महिंद्रा कंपनी के खिलाफ नारे लगाते रहे। इसके बाद पंडित जी को बुलवा कर हवन करवाया गया। इसमें महिंद्रा स्वाहा, आनंद महिंद्रा स्वाहा और मौत का डिब्बा महिंद्रा की आहुतियां दी गई। बॉयकॉट महिंद्रा के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन की ये खबर भी पढ़ें… स्कॉर्पियो पर लिखा- मौत का सामान, 20 लाख का डिब्बा:क्रेन से 20 फीट हवा में लटकाई गाड़ी; एक्सीडेंट में गई थी बिजनेसमैन की जान झुंझुनूं में 20 जुलाई को एक्सीडेंट में बिजनेसमैन की मौत हो गई थी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे, लेकिन एयरबैग्स नहीं खुले थे। पढ़ें पूरी खबर…