झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस जंबो कार्यकारिणी में कुल 55 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, संगठन महासचिव और ​कोषाध्यक्ष के अलावा 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 22 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस कार्यकारिणी में कुल 4 महिलाओं को स्थान दिया गया है, जिनमें विनीता रणवा (उपाध्यक्ष), सावित्री देवी (महासचिव), सोनू देवी (सचिव) और वर्षा खटीक (सचिव) है। ​​यह है कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी