दैनिक भास्कर ने अजमेर डिस्कॉम (14 जिलों) में टेंडर घोटाले का खुलासा किया था। अब इस खबर का बड़ा असर हुआ है। भास्कर के खुलासे के बाद हरकत में आई अजमेर डिस्कॉम ने इस टेंडर घोटाले को लेकर सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डिस्कॉम के कार्यवाहक एमडी (आईएएस) भंवरलाल ने कहा- अगर कोई दोषी है तो कार्रवाई होगी। दैनिक भास्कर ने 13 जुलाई को इस टेंडर घोटाले का खुलासा किया था। दैनिक भास्कर ने बताया था कि अजमेर डिस्कॉम (14 जिलों) में इंजीनियरों ने पिछले दो सालों में 43.86 करोड़ रुपए के टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए। इसके लिए उन्होंने एक नियम का फायदा उठाया, जिसके तहत 2 लाख रुपए से कम के काम के लिए ई-टेंडर जारी करने की जरूरत नहीं होती। इसमें फर्मों से सिर्फ कोटेशन मंगवाकर काम दे दिया जाता था। (पढ़ें पूरी खबर) दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा कार्यवाहक एमडी भंवरलाल ने कहा- डिस्कॉम ने इस मामले की डिटेल जांच करवाई है और इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी संबंधित अधीक्षण अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनका जवाब मिलने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढें ये खबर भी…. इंजीनियर्स का 2 लाख का खेल,चहेतों को 43.86-करोड़ का ठेका:पोल खुली तो 50 लाख के टेंडर देने वाला SE सस्पेंड, करोड़ों वालों पर एक्शन नहीं अजमेर डिस्कॉम (14 जिलों) के अंदर एक बड़ा खेल सामने आया है। इंजीनियर्स ने पिछले दो सालों में 43.86 करोड़ के टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए। इसके लिए उन्होंने एक नियम का फायदा उठाया, जिसमें 2 लाख से कम के काम के लिए ई टेंडर जारी करने की जरूरत नहीं होती। (पूरी खबर पढें)