जयपुर में पेमेंट अटकने पर ठेकेदारों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की बिल्डिंग में पोस्टर लगवाए हैं। ये पोस्टर लगाकर IAS अफसर अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता को हटाने की मांग की गई है। साथ ही विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की। पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग में लिफ्ट और पार्किंग सहित अन्य दीवारों पर लगे इस पोस्टर में ”प्रवीण गुप्ता भगाओ, पीडब्ल्यूडी राजस्थान बचाओ” के नारे लिखे हैं। रेलवे कॉलोनी के सामने जैकब रोड स्थित पीडब्ल्यूडी की बिल्डिंग में शुक्रवार को ये पोस्टर लगे दिखे। बताया जा रहा है कि यह पोस्टर ठेकेदारों के संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह शेखावत की ओर से लगवाए गए हैं। इसमें विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। 6 महीने से फाइलें पेंडिंग रामसिंह शेखावत का आरोप है कि विभाग में 6-6 महीने से पेमेंट की फाइलें पेंडिंग हैं, लेकिन उनका समय पर डिस्पोजल नहीं हो रहा। जबकि सचिवालय में रात 11 बजे तक बैठकर अफसर काम करते हैं। जो काम 1 साल या उससे ज्यादा समय पहले हो गए, उनका भी भुगतान रोक रखा है। प्रदेशभर में करीब 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान पेंडिंग है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ऑफिस में हुई कुर्की ये दर्शाती है कि यहां सब ठीक नहीं चल रहा। ये रखी मांग
