स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कोटा की बेटी अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर लिया। प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरुंधती ने न्यूजीलैंड की बॉक्सर मॉर्गन अड्रेशन को 3-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली है। अरुंधती के सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम की बॉक्सर एकलस राओसी के खिलाफ होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी अरुंधती इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर हैं। अरुंधती के कोच अशोक गौतम ने बताया- प्रतियोगिता से पहले स्कॉटलैंड में आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद वह पूरी तरह फिट और तैयार थीं। पदक पक्का होने की खबर मिलते ही कोटा और राजस्थान के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। कोटा में खिलाड़ियों ने देखा लाइव मैच अरुंधती के पिता सुरेश चौधरी जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष हैं। वहीं उनकी मां सुनीता चौधरी ने बेटी को बधाई देते हुए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी मोबाइल पर लाइव मुकाबला देखकर भारत माता की जय के नारे लगाए।
