सीकर में घर में घुसकर महिला का गला काट दिया गया था। महिला को अब गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। ऐसे में हमले का कारण भी सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धोद थाने के बाहर करीब 28 घंटे तक धरना दिया। जिन्होंने सीकर-लोसल सड़क मार्ग भी जाम कर दिया था। आरोपी को डिटेन करने के बाद धरना समाप्त हुआ। 3 महीने से पीहर में है विवाहिता प्रियंका (25) नाम की विवाहिता कुचामन (ससुराल) से 3 महीने पहले डिलीवरी के लिए अपने पीहर सरवड़ी गांव आई हुई थी। वह 6 महीने की गभर्वती है। पति महाराष्ट्र में फर्नीचर का काम करते हैं। पिता को लहूलुहान हालत में मिली बेटी वह अपने 3 साल के बेटे के साथ पीहर में सो रही थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला सुरेश सैनी घर में घुसा और उसके गले पर वार किया। इतना ही नहीं हाथ और पैर पर भी चाकू मार दिया। करीब 10 मिनट बाद उसके पिता घर पर आए तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। गंभीर हालत में इलाज के लिए सीकर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू में एडमिट किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज जयपुर रेफर किया गया। घटना के बाद घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। महिला बेहोश, चढ़ाया खून भी वापस निकल रहा घायल के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि घटना के बाद से बहन बेहोश है। उसे जो ब्लड चढ़ाया गया, वह भी वापस निकल रहा है। धोद पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
6 महीने की प्रेग्नेंट महिला का गला काटा,ICU में भर्ती:पिता सामान लेने गए थे, पीछे से गांव के ही युवक ने किया हमला सीकर के धोद थाना इलाके के सरवड़ी गांव में 25 साल की महिला का गला काटने का मामला सामने आया है। गांव का ही रहने वाला युवक चाकू लेकर घर में घुसा और महिला का गला काटा। महिला के पिता जब घर पर आए तो उन्हें बेटी लहुलुहान हालत में मिली। जिसके बाद उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल में लाया गया। गंभीर हालत में महिला को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।, जहां उसका इलाज जारी है।(पूरी खबर पढ़ें)