जयपुर में दूध मिष्ठान भंडार (DMB), SOLOW मार्ट समेत कई नामी स्टोर पर मिलने वाले फूड प्रोडेक्ट में चोरी हो रही है। पैकिंग पर बताए गए वजन के मुताबिक माल उसमें नहीं है। माप-तोल विभाग की टीम ने मंगलवार को जब झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, श्याम नगर समेत शहर के अलग-अलग 5 से ज्यादा स्टोर, फर्मों पर छापा मारा तो ये कमी सामने आई। इन पैकेट में 15 से 20 ग्राम तक माल कम पाया गया। वहीं कुछ स्टोर पर तो तोलने में उपयोग हो रहा कांटा भी रजिस्टर्ड नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने मौके पर न केवल माल जब्त किया, बल्कि इन पर हजारों रुपए की पेनल्टी लगाई। 340 फूड पैकेट जब्त कर लगाया 57 हजार का जुर्माना सूत्रों के मुताबिक, टीम ने मंगलवार को झोटवाड़ा रीको स्थित यश फूड प्रोडेक्ट के यहां छापा मारा, जहां फूड पैकेट में नेट कंटेंट की मात्रा कम मिली। ज​बकि कंपनी में उपयोग हो रहा वजन करने वाला कांटा भी प्रमाणिक नहीं मिला, साथ ही पैकर रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। इस पर टीम ने यहां से 340 फूड पैकेट जब्त करते हुए 57 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसी तरह झोटवाड़ा स्थित पिंक सिटी मिल्स में हवामहल हल्दी पाउडर (200 ग्राम पैक), कालवाड़ स्थित दूध मिष्ठान भंडार (DMB) 1 किलो मिक्सचर नमकीन पैक पर भी टीम ने जांच की। DMB के यहां से 50 पैकेट फूड जब्त, 45 हजार का जुर्माना इन दोनों ही जगहों पर फूड पैकेट में नेट कंटेंट की मात्रा कम मिली और वजन करने वाला कांटा अप्रमाणिक मिला। इस पर टीम ने पिंक सिटी मिल्स के यहां से 500 फूड पैकेट जब्त करते हुए 55 हजार रुपए का जुर्माना और DMB के यहां से 50 पैकेट फूड जब्त करते हुए 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इनके अलावा टीम ने SOLOW Mart पर 57 हजार की पेनल्टी लगाई। यहां टीम को 1 किलो ज्वार आटे के पैकेट में मात्रा कम में आटा मिला। वहीं श्याम नगर​ स्थित JEEYO स्टोर पर 21 हजार का लगाया जुर्माना, जहां वजन करने वाला कांटा रजिस्टर्ड नहीं था।

You missed