भीलवाड़ा के बिजनेसमैन मुकेश टेलर को दुबई में किडनैप कर फिरौती मांगी गई। इस केस के मुख्य आरोपी फजले रऊफ उर्फ लुत्फी के खिलाफ सोमवार को भीलवाड़ा कोर्ट ने वारंट जारी किया है। यह वारंट पुलिस अधिनियम की धारा 37 के तहत जारी किया गया है। कोर्ट ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर सुनवाई की अगली तारीफ 7 सितंबर 2026 तक कोर्ट में पेश करें। आरोपी लुत्फी पर धारा 308(5), 111(2)(बी), 3, (4) बी.एन.एस. 2023 के तहत अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तारी वारंट जारी कर चस्पा किया सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया- सोमवार को लुत्फी का कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी कराया। आदेश की तामील कराने के लिए कोर्ट के नोटिस बोर्ड, लुत्फी के मोहल्ले में उसके घर पर और नगर निगम के कार्यालय पर नोटिस चस्पा किए हैं। आरोपी लुत्फी भारत से दुबई गए लोगों को सट्टा, ब्याज और हवाला के काम में फंसाता था और लड़कियों के जरिए लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाता था। पत्नी सहित 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया- पुलिस ने आरोपी पत्नी और गैंग में शामिल 8 आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है। जाहिद लाला उर्फ बादशाह, इमरान उर्फ चुन्नू लाला,रज्जाक मोहम्मद,लुत्फी की पत्नी फातिमा फहीम, जितेंद्र कुमार माली, मोहम्मद आदिल शेख,नीतू महेश,जीशान खान पर इनाम घोषित किया गया है। साथही दसों आरोपियों पर लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया है। आरोपियों की अपराध से हासिल की गई संपत्ति को फ्रीज किया जाएगा। थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने कहा- हमारी आमजन से अपील है कि इन आरोपियों ने अगर उनके साथ भी कोई घटना कारित की है तो तो मामला दर्ज करवाएं। उनकी सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा । 2025 में भागा था दुबई 2025 में लुत्फी के खिलाफ हवाला, ब्याज माफिया और सट्टे का मामला दर्ज हुआ। आरोपी गिरोह बनाकर अपराध कर रहा था। उस समय गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दुबई भाग गया। वहां अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके दो साथी इमरान लाला और जाहिद लाला प्रतापगढ़ के हार्डकोर अपराधी हैं। लुत्फी ने इमरान और जाहिद के जरिए भीलवाड़ा की काफी लड़कियों दुबई बुलाकर उनसे सेक्सटॉर्शन के वीडियो बनवाए। दुबई में बनाए दो वीडियो पुलिस के पास हैं। इसमें से एक में मामला दर्ज किया है, दूसरा उदयपुर का है। उससे पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है। ये खबरें भी पढ़ें दुबई में बिजनेसमैन को किडनैप कर फिरौती-वसूलने वाले 3 गिरफ्तार:दो को जेल भेजा, एक रिमांड पर; पूर्व पार्षद के खिलाफ लुकआउट का नोटिस जारी दुबई में कारोबारी को किडनैप करने वाले चलाते थे सेक्सटॉर्शन-गैंग:2 महिलाएं भी शामिल; आरोपी के फोन में मिले अश्लील वीडियो