पाली में खड़ी रोडवेज बस में स्विफ्ट कार घुस गई। कार में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 घायलों को जोधपुर रेफर किया है। कार सवार युवक जोधपुर से पाली ओम बन्ना के दर्शन करने जा रहे थे। रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि हादसा बांडाई मोड़ पर हुआ। एक्सीडेंट में हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप, प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर की मौत हो गई। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर घायल है। ओम बन्ना दर्शन करने आ रहे थे जानकारी के अनुसार- हेमू, कुशाल और प्रवीण रिश्तेदार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- अचानक जोरदार धमाका हुआ और बस में पीछे से स्विफ्ट कार घुस गई। कार में मौजूद युवक बुरी तरह चीख रहे थे। एम्बुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर कर दिया। देखिए मौके की तस्वीरें… कार तेज रफ्तार में थी रोडवेज फ्लाइंग टीम की बोलेरो के ड्राइवर श्योदान सिंह गुर्जर ने बताया- जब यह दुर्घटना हुई, उससे करीब 5 मिनट पहले ही बस को फ्लाइंग चेकिंग के लिए रुकवाया था। कार तेज रफ्तार में थी, पहले वो राइट साइड में डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बेकाबू होकर खड़ी रोडवेज बस में पीछे राइट कोने से टकरा गई। — हादसे की ये खबर भी पढ़ें .. स्विमिंग कर लौट रहे 3 भाइयों की मौत:मवेशी को बचाने में ट्रक से टकराई बाइक, सिर को कुचलते हुए निकले पहिए करौली में ओवरटेक करते समय बाइक बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीन भाइयों (कजिन) की मौत हो गई। ट्रक के पहिए तीनों का सिर कुचलते हुए निकल गए। एक्सीडेंट कोतवाली थाना इलाके में नेशनल हाईवे-23 पर मैगजीन क्षेत्र में बुधवार शाम 6:30 बजे हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…