जयपुर से रूपवास (भरतपुर) जा रहे RPS अधिकारी रविंद्र मीणा की कार के सामने अचानक भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उनकी कार आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर मलाह पुल के पास हुआ। पहले देखें … हादसे की दो तस्वीरें जानकारी के अनुसार, RPS रविंद्र मीणा अपनी निजी कार से जयपुर से रूपवास जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी कार के सामने एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। राहगीरों ने कार से निकालकर पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देखकर राहगीर मौके पर रुके और रविंद्र मीणा को कार से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। भरतपुर SHO में रह चुके हैं कोतवाल RPS रविंद्र मीणा वर्ष 2024 में अपने प्रोबेशन पीरियड के दौरान भरतपुर कोतवाली में SHO के पद पर तैनात रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
