भारतीय मजदूर संघ (BMS) का स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए बिजली कर्मचारियों और श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता और महामंत्री देवकरण सैनी उपस्थित रहे। समारोह को मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू ने भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएमएस देश का एक ऐसा अनुशासित संगठन है, जिसके काम और नारे दोनों में ही ‘राष्ट्रहित’ सर्वोपरि रहता है। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में संगठन के योगदान को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता ने भी बीएमएस के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों के समाधान और सकारात्मक कार्यशैली में संगठन की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के इस विशेष स्थापना दिवस कार्यक्रम में संगठन की मूल रीति-नीति, सिद्धांतों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है, ताकि हर कर्मचारी राष्ट्रहित और श्रमिक हित के प्रति संकल्पबद्ध होकर काम कर सके। 25 उपखंडों के अध्यक्ष और सैकड़ों कर्मचारी रहे मौजूद स्थापना दिवस समारोह में जिले भर से भारतीय मजदूर संघ की मजबूत एकजुटता नजर आई। इस अवसर पर संगठन की ताकत का अहसास कराते हुए भारी संख्या में श्रमवीरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीएमएस महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा, बंशी लांबा, अनिल शर्मा,Bअशोक सैनी, सोमेश स्वामी, वीरेंद्र तंवर, अजय जांगिड़, राजेश जांगिड़ सत्यप्रकाश शर्मा, देशराज, अनिल कुमार, श्रवण, विजेंद्र कुमार, आनंद, सतवीर और मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
