लुधियाना के किचलू नगर स्थित बीवीएम (BVM) स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 वर्षीय छात्र पर उसकी ही सहपाठी छात्रा द्वारा ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में छात्र का दायां गाल बुरी तरह कट गया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके चेहरे पर 23 टांके लगाए गए हैं। पीड़ित छात्र के पिता विकास के अनुसार दोनों के बीच बातचीत को लेकर झगड़ा था। उनके बेटे ने छात्रा से बात नहीं करता था। छात्रा लगातार उससे बात करने का दबाव बना रही थी, लेकिन छात्र मना कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार दोपहर 2.00 बजे की बताई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी साजिश घटना वाले दिन छात्र छुट्टी के समय अपने छोटे भाई ,बहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान छात्रा उसके पास आई और उसे बाहर बुलाने लगी। छात्र ने बाहर जाने से साफ मना कर दिया। बस 1 मिनट बात सुनो
छात्रा ने दोबारा मिन्नत का नाटक किया और छात्र को बातों में उलझाकर खड़ी बसों के पीछे ले गई। वहां पहुंचते ही छात्रा ने अचानक धारदार ब्लेड निकालकर छात्र के चेहरे पर दे मारा और मौके से फरार हो गई। शिक्षकों ने पहुंचाया अस्पताल, थाने में शिकायत दर्ज घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ छात्र को देखकर स्कूल के शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। शिक्षक फौरन उसे DMC अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज देने में आनाकानी कर रहा था। हालांकि फुटेज में छात्रा द्वारा छात्र को बुलाकर ले जाने की बात साफ दिख रही है। इस पूरे मामले में परिजनों की शिकायत पर पीएयू (PAU) थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
