ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी (रजि.) पंजाब द्वारा तहसील रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह एवं टीम गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और समाज की एकता, शिक्षा, प्रगति तथा सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी खुर्शीद सलमानी ने की, जबकि राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी विशेष रूप से शामिल हुए। मंच का संचालन पंजाब अध्यक्ष इरफान अली सलमानी और पंजाब महासचिव मुनीर हसन सलमानी द्वारा किया गया। शिक्षा और संगठन ही प्रगति का मुख्य आधार: अब्दुल बारी सलमानी मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड (पंजाब सरकार) के सदस्य अब्दुल बारी सलमानी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा और मजबूती से संगठित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक एकजुट समाज ही अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ सकता है और विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और प्रमुख हस्तियों का हुआ सम्मान समारोह के दौरान डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ आशु उपनेजा (प्रधान, नगर परिषद डेराबस्सी), गुरप्रीत सिंह विर्क (प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर) जोरावर सिंह (प्रधान, नगर परिषद लालड़ू) को भी समाज की ओर से सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलीम चौधरी ने भी शिरकत की और सलमानी समाज के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जीरकपुर इकाई का गठन समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करेगा। यह नई टीम जरूरतमंद परिवारों की मदद, बच्चों की शिक्षा के प्रचार-प्रसार और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेगी। ये प्रमुख व्यक्तित्व रहे उपस्थित कार्यक्रम में जानू सलमानी, उम्मेद सलमानी, फुरकान सलमानी, इरफान अहमद सलमानी, अकबर सलमानी, रहीस सलमानी, मेहताब सलमानी, सोहेल सलमानी, सलमान सलमानी खन्ना, जिशान सलमानी, एहसान सलमानी, परवेज सलमानी, इरशाद सलमानी, हाजी रहीस सलमानी और इरफान सलमानी उर्फ काला समेत बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य मौजूद रहे। अंत में समाज की एकता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
