उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 81,000 पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है. इन भर्तियों की नोटिफिकेशन  चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी. सरकार का कहना है कि इस भर्ती अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना और राज्य पुलिस बल को और मजबूत बनाना है.