सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी सोनम वांगचुक के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उनके शरीर में डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और कीटोन लेवल में बढ़ोतरी पाई गई है. डॉक्टरों ने आईवी फ्लूइड और अन्य इलाज की सलाह दी, लेकिन वांगचुक ने फिलहाल उपचार लेने से इनकार कर दिया है.
