आशा सहयोगिनियों ने अपनी मांगों के लेकर जोधपुर शहर में रैली निकालकर विरोध जताया। आशा सहयोगिनी एकता संगठन के बैनर तले सीएमएचओ कार्यालय पर इकट्ठा हुईं। यहां नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। रैली में शामिल आशा सहयोगिनी ने कहा कि उनकी समस्या कई वर्षों से चली आ रही हैं। लेकिन उनका अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्हें न तो स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया गया है और न ही मेहनत का उचित पारिश्रमिक मिलता है। ये रखी मांगे
