अखिलेश यादव यूपी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत रथयात्रा से कर सकते हैं. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद से अखिलेश यादव धार्मिक मामलों को लेकर लगातार आक्रामक रणनीति पर चल रहे हैं. अब बड़ी खबर आ रही है कि अखिलेश यादव सितंबर महीने की शुरुआत में यूपी के किसी बडे धार्मिक स्थल से रथयात्रा की शुरुआत कर सकते हैं. खबर है कि ये रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के हर जिले में जाएगी…जहां अखिलेश यादव धर्म पथ पर बीजेपी को घेरने की कोशिश करेंगे.