नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी किया। जैसलमेर के लोद्रवा गांव के निवासी भूर सिंह के बेटे मदन सिंह व ममता कंवर का नीट भर्ती में चयन होने से गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। ममता के आल इंडिया रैंक 8886 व मदन के 9008 रैंक आई है। ममता का चौथे प्रयास में चयन हुआ वहीं मदन का पहले ही प्रयास में नंबर आ गया है। वहीं पोकरण इलाके के बारट का गांव निवासी पियूष रतनू पुत्र अनोप सिंह रतनू के आल इंडिया रैंक 4355 आई है। पियूष के पिता अनोप सिंह भू-अभिलेख निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। पूर्वी खत्री ने हासिल की 5450 रैंक जैसलमेर शहर की गांधी कॉलोनी निवासी पूर्वी खत्री पुत्री मनीष खत्री ने NEET परीक्षा में 5450 रैंक हासिल की। उसने 720 में से 618 अंक हासिल किए। इनके पिता जैसलमेर में मेडिकल की दूकान चलाते हैं। वहीं जैसलमेर के रामगढ़ कस्बे के निवासी हितेश गेंवा पुत्र स्वर्गीय गिरधारी राम गेंवा ने NEET UG में 518 (SC) रैंक हासिल की। इनके पिता सरकारी शिक्षक थे जिनके निधन के बाद इनकी माता को अनुकम्पा नोकरी पर लगाया गया। हितेश गरीब परिवार से है। गौरतलब है कि री-नीट एग्जाम 21 जून को हुई थी। जैसलमेर जिले में 2 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। बीती रात को री-नीट रिजल्ट घोषित किया गया। नीट रिजल्ट के बारे में आप भी हमे आपकी जानकारी, वीडियो, फोटो हमे मोबाइल नंबर 9772236499 पर भेजे