अजमेर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और उनकी पत्नी को कुचल दिया। ट्रेलर उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति का सिर धड़ से अलग होकर पत्नी के शव के पास जाकर गिरा। मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। एक्सीडेंट गेगल थाना इलाके में अजमेर-नागौर बाईपास पर विश्राम स्थली तिराहे के पास बुधवार शाम 5 बजे हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को समेटकर पोटली में जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… पत्नी की थेरेपी करवाकर लौट रहे थे रिटायर्ड टीचर गेगल थाने के ASI वीरेंद्र सिंह ने बताया- हादसे में भूडोल गांव निवासी प्रभुलाल (63) और उनकी पत्नी मैना देवी (60) की मौत हो गई। प्रभुलाल रिटायर्ड सरकारी टीचर थे। मैना देवी का ट्रीटमेंट चल रहा था। प्रभुलाल पत्नी को थेरेपी दिलाने के लिए अजमेर शहर लेकर आए थे। इलाज के बाद दोनों शाम को बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विश्राम स्थली तिराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। 50 फीट तक घसीटता ले गया ट्रेलर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पति-पत्नी को बाइक सहित करीब 50 फीट तक घसीटता चला गया। दोनों की बॉडी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई और हाईवे पर दूर-दूर तक खून फैल गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त पत्नी ने पति को पीछे से कसकर पकड़ रखा था। टक्कर लगते ही पति का सिर धड़ से अलग होकर पत्नी के शव के पास ही गिर गया। पति के शरीर का बाकी हिस्सा ट्रेलर के साथ काफी दूर तक घिसटता और कुचलता चला गया। हाईवे पर लगा जाम हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के बाद सड़क को साफ करवाया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
