Gold Rate Today 7th July 2026: सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1360 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1250 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1030 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
