Petrol Diesel Price Today 7 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच हुए 60 दिनों के युद्ध विराम के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अब सप्लाई में सुधार दिख रहा है। लेकिन निवेशक अब भी इस युद्ध विराम की स्थिति पर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे। ऐसे में क्रूड की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी यह 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, भारत में क्रूड पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से E20 पेट्रोल को लागू किया गया है। लेकिन इसे लेकर पेट्रोल डीलरों और वाहन मालिकों की शिकायतें बढ़ रही है।
