Trent Share Fall: भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह फ्लैट ओपनिंग की है। बीएसई सेंसेक्स ने 78,406 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। वहीं एनएसई निफ्टी ने 24,464 के स्तर से शुरुआत की। दोनों ही एक्सचेंज में मामूली उतार-चढ़ाव दिखा। इसी बीच सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर ट्रेंट के शेयर में 9 फीसदी की गिरावट दिखी। यह Nifty-50 के टॉप लूजर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर दिखा। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया और हिंडाल्को में भी गिरावट देखने को मिली।
