झुंझुनूं में ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर कर्मचारी को स्कूटी सहित 100 मीटर तक घसीटता ले गया। कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसा स्टेट हाईवे-37 (झुंझुनूं से सीकर) पर खींवसर बस स्टैंड के पास बालाजी चौकी के नजदीक 30 जून को हुआ। हादसे का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। बालाजी चौकी प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया- पीड़ित के साले सुनील स्वामी की रिपोर्ट पर गुढ़ागौड़जी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर की पहचान कर ली। आरोपी की तलाश की जा रही है। स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे रिपोर्ट के अनुसार, गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र निवासी किशोरीलाल स्वामी (63) बिजली विभाग में रिटायरमेंट के बाद कॉन्ट्रैक्ट पर LDC (बाबू) के पद पर कार्यरत हैं। वह रोज की तरह स्कूटी से बड़ागांव विद्युत निगम कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे। स्टेट हाईवे-37 पर खींवसर बस स्टैंड के पास बालाजी चौकी से करीब 300 मीटर दूर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरीलाल स्कूटी सहित घसीटते गए। उन्हें सिर सहित बॉडी के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उन्हें बड़ागांव के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया। फिलहाल उनका जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। … यह खबर भी पढ़ें… डंपर ने सरकारी कर्मचारी को कुचला, मौत; VIDEO:उछलकर गिरे, 20 फीट तक घिसटते गए; पहियों के नीचे फंस गई बाइक झुंझुनूं जिले में ड्यूटी पर जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारी (लाइनमैन) को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में लाइनमैन की मौत हो गई। हादसा चिड़ावा-सिंघाना रोड पर 21 जून को दोपहर 3:54 बजे हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)