प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत भी करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जोधपुर दौरे से पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स के अपने अकाउंट पर जोधपुर एयरपोर्ट की फोटो शेयर की। इन फोटो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- 4 जुलाई जोधपुरवासियों के लिए बेहद खास दिन है। इसके अलावा बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी की भी फोटो शेयर करते हुए लिखा- यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा। इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पहले देखें ये वीडियो इस वीडियो को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने शेयर किया है। अब देखें नए एयरपोर्ट की PHOTOS… मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले तैयारियों को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। दोनों ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं सुबह सीएस वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा ने भी जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। साथ ही यहां की सिक्योरिटी, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं का भी रिव्यू किया। जोधपुर से बालोतरा जाएंगे पीएम मोदी पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे यहां से उड़ान योजना के सेकेंड फेज की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा जाएंगे। जहां वे रिफाइनरी के साथ लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु भी जोधपुर आएंगे। वे सुबह 7:45 से 9 बजे तक जोधपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। पीएम ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की फोटो की शेयर पीएम मोदी ने जोधपुर दौरे से पहले नए एयरपोर्ट टर्मिनल की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- कल 4 जुलाई जोधपुरवासियों के लिए बेहद खास दिन है। जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन होगा। भारत में पर्यटन के लिहाज से जोधपुर का विशेष महत्व है। इस उन्नत बुनियादी ढांचे से जोधपुर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। Tomorrow, 4th July, is a very special day for the people of Jodhpur. The New Terminal Building of Jodhpur Airport will be inaugurated. Jodhpur has a very important place as far as tourism in India is concerned. This upgraded infrastructure will encourage more tourists to come to… pic.twitter.com/GdOuk4NgCr— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2026
जोधपुर से संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोगों को हवाई यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। भारत में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। योजना का मुख्य उद्देश्य मौजूदा हवाई पट्टियों से 100 नए हवाई अड्डों का विकास करना, संचालन और रखरखाव करना है 480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ नया एयरपोर्ट जोधपुर का नया एयरपोर्ट 480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। जोधपुर में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 37 एकड़ में तैयार किया गया है। यह पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है। इस एयरपोर्ट में एंट्री गेट से फ्लाइट में डायरेक्ट एंट्री के लिए 6 एयरोब्रिज बनाए गए हैं। बालोतरा की भी फोटो की शेयर बालोतरा में कल का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसमें 1.06 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इसमें पचपदरा में इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट भारत के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा देगा। इससे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। ………. यह खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन:ढाई महीने पहले आग लगने से टल गया था; जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी करेंगे शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। पचपदरा रिफाइनरी का पहले 21 अप्रैल को उद्घाटन होना था। इससे एक दिन पहले यानी 20 अप्रैल को रिफाइनरी में आग लग गई थी। इसके बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित करना पड़ा था। अब पीएम मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी करेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)
