भीलवाड़ा में पानी से भरी एक खदान में गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ खदान के बाहर इकट्ठा हुई । सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसान की बॉडी को खदान से निकलवाने के प्रयास शुरू किए। पैर फिसलने से खदान में गिरा मामला कोटड़ी थाना क्षेत्र के इटावा गांव का है यहां रहने वाला मोहन नाथ ( 65) पिता भोला नाथ खदान के रास्ते होता हुआ अपने खेत की ओर जा रहा था इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो करीब 50 फीट गहरी खदान में गिर गया। गिरने की आवाज सुन पास का युवक बचाने पहुंचा उसके गिरने की आवाज सुनकर पास ही खेत में निराई-गुड़ाई कर रहा एक युवक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए खान में कूद गया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मोहननाथ को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई हादसे की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों को मौके में बुलाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खदानों के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।
