जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर भर्ती की गई प्रसूताओं को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखी गई एक प्रसूता को अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं अन्य प्रसूताओं की स्थिति भी पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से गुरुवार को इनकी हेल्थ अपडेट जारी की गई है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा ने बताया- पावटा हॉस्पिटल में एडमिट 6 प्रसूताओं की हालत में सुधार है। वहीं एम्स में एडमिट प्रसूता को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सर्जरी के बाद आठ प्रसूताओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया था। ओटी में नहीं मिला था किसी तरह का इंफेक्शन इससे पूर्व बुधवार को पावटा के ओटी की कल्चर रिपोर्ट आ गयी थी। इस रिपोर्ट में ओटी में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिला था। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज की टीम को प्रसूताओं को दी गयी मेडिसिन की रिपोर्ट का इंतजार है। 8 प्रसूताओं की तबीयत में सुधार एम्स में 2 और पावटा में एडमिट 6 प्रसूताओं की तबीयत में सुधार है। पावटा हॉस्पिटल में एडमिट सभी प्रसूताओं के कैथेड्रल को हटा दिया गया है। वहीं एम्स प्रशासन ने बताया कि वहां एडमिट 2 प्रसूताओं की हालत में सुधार है। जिनमे से एक को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। गुरुवार को इनके परिजनों से भी मुलाकात करवाई गई थी। ये खबर भी पढ़ें… पावटा अस्पताल की ओटी में नहीं मिला इंफेक्शन:प्रसूता का पति बोले- अब मूवमेंट करने लगी पत्नी; अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं ऑपरेशन पावटा हॉस्पिटल की ओटी में नहीं मिला इंफेक्शन:एडमिट 6 महिलाओं में हल्का इंफेक्शन; इनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव; एम्स टीम ने लिए बयान जोधपुर में सिजेरियन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी:2 ICU में; चिकित्सा मंत्री बोले- 50% महिलाएं सीजेरियन चाहती हैं, वे दर्द नहीं चाहती प्रसूताओं को लगाए गए ड्रिप सहित 25 दवा-इंजेक्शन पर रोक:7 दिन पहले हुई थी पहले बैच की सप्लाई, पहली बार 8 महिलाओं को लगा था गहलोत बोले-वसुंधरा सरकार में अच्छे मंत्री थे खींवसर:इस बार पता नहीं कौनसा ग्रहण लग गया, बयान उल्टे पड़ रहे है प्रसूता का पति बोला- डिलीवरी से पहले सही थी पत्नी:अब कुछ हो गया तो कौन लेगा जिम्मेदारी; फेफड़ों में पानी भरा, लीवर-किडनी पर असर
