स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत मामले में कहा था कि सरकार सब कुछ मुफ्त उपलब्ध कराती है। अब इसके बावजूद अगर कभी-कभी मौतें हो जाती हैं, तो इसे व्यवस्था की नाकामी नहीं कहा जा सकता। खींवसर के इस बयान पर अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- जब से वे स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, उनके बयान लीक से हटकर आ रहे है। वसुंधरा सरकार के समय उनकी अच्छे मंत्री के तौर पर पहचान थी। इस बार पता नहीं, कौनसा ग्रह लग गया, वे जो बयान देते है उल्टे ही पड़ते हैं। स्वास्थ्य मंत्री के चिरंजीवी पर दिए बयान पर गहलोत बोले- मैंने भी कहा कि आपने गलत बयान दिया है। आयुष्मान योजना गुमराह करने की योजना है। गहलोत मंगलवार को जोधपुर दौरे पर रहे। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जोधपुर, कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम बोले- प्रसूताओं की मौत मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी कोटा, बीकानेर और जोधपुर प्रसूताओं की तबीयत खराब होने की घटना पर कहा कि मैं कोटा में प्रसूताओं से मिलकर आया था। किडनी यदि किसी की फेल हो जाए तो जिंदगीभर के लिए डायलिसिस होगा। सरकार ने कहा कि कोटा की तरह जोधपुर में स्थिति नहीं है लेकिन वहां (कोटा) की स्थिति क्या है, हमें क्या पता। सरकार बताए कि वहां क्या गड़बड़ हुई। ऐसे में कैसे कह सकते हैं कि कोटा की घटना क्या थी। इस तरह के बयान देना सही नहीं है। सरकार की लापरवाही को जनता और हम भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें अब सख्त कदम उठाने होंगे। प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने पर जोधपुर पहुंचीं प्रमुख शासन सचिव प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को उम्मेद हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूति सेवाओं, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड सहित विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का सघन अवलोकन किया तथा चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कहा- 1938 से संचालित उम्मेद चिकित्सालय प्रदेश के प्रमुख मातृ स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, जहां हर साल 25 हजार प्रसव होते हैं। इनमें बड़ी संख्या जटिल एवं सिजेरियन प्रसवों की होती है। इस दौरान उन्होंने प्रसूताओं, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ से भी संवाद कर उपचार व्यवस्थाओं एवं प्रोटोकॉल की पालना की जानकारी ली। सभी हॉस्पिटल में मेडिकल प्रोटोकॉल (एसओपी) से काम हो रहा प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि सभी हॉस्पिटल में मेडिकल प्रोटोकॉल (एसओपी) के अनुसार काम हो रहा है। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स के साथ समीक्षा कर मेडिसिन स्टॉक, नर्सिंग ड्यूटी, पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल एवं गंभीर मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर रिव्यू किया। उन्होंने बताया- एनआईसीयू, पीआईसीयू एवं अन्य गंभीर मेडिकल यूनिट सही चल रही है। राठौड़ सोमवार देर रात जोधपुर पहुंचीं थी। उन्होंने एमडीएम और पावटा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। भर्ती प्रसूताओं से मुलाकात भी की। उन्होंने बताया कि पावटा में एडमिट प्रसूताओं की तबीयत में सुधार है। जोधपुर में भी मरीजों के इलाज को लेकर पूरा प्रोटोकॉल रखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज ने जारी किया हेल्थ अपडेट्स जोधपुर मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रसूताओं के हेल्थ अपडेट्स को शेयर किया गया। पावटा में भर्ती सभी 6 प्रसू​ताओं की तबीयत को सही बताया जा रहा है। 1. तसलीम शाह (23) निवासी नया तालाब, की 20 जून को डिलीवरी हुई थी। प्रसव के बाद ब्लीडिंग होने की वजह से 1 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। ब्लड कल्चर रिपोर्ट पेंडिंग है। 2. गट्टू (23) पत्नी सोहन सिंह निवासी खारी देंगोली, जायल (नागौर) की 20 जून को दोपहर 12:14 को दूसरी डिलीवरी हुई। पहले भी ऑपरेशन हुआ था। दूसरे दिन मरीज की जांच में हीमोग्लोबिन कम था। इस कारण 1 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। मरीज के यूरीन, वेजिनल स्वाब और ब्लड की रिपोर्ट पेंडिंग है। 3. नंदू कंवर (27) निवासी मेड़ता, नागौर की रहने वाली की 20 जून को सुबह 9:37 डिलीवरी हुई है। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। यूरीन, ब्लड कल्चर और वेजाइनल स्वाब की रिपोर्ट पेंडिंग है। 4. पायल (28) पत्नी हर्षित की 20 जून को सुबह 9:48 डिलीवरी हुई थी। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। यूरीन, ब्लड कल्चर और वेजाइनल स्वाब की रिपोर्ट पेंडिंग है। 5. संतोष (31) पत्नी धन्नाराम की निवासी केनगाणी, बावड़ी की 20 जून को सुबह 10:50
चौथी डिलीवरी। इससे पहले दो नॉर्मल, पूर्व में भी ऑपरेशन। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। यूरीन, ब्लड कल्चर और वेजाइनल स्वाब की रिपोर्ट पेंडिंग है। 6.प्रियंका (31) पत्नी कुनाल सिंह की 20 जून को सुबह 10:44 सिजेरियन डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग हुई। 2 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। वर्तमान स्थिति: मरीज वाइटल पैरामीटर पर ठीक है। खुद ने चाय और बिस्किट लिया। यूरीन, ब्लड कल्चर और वेजाइनल स्वाब की रिपोर्ट पेंडिंग है। 7.ल​लिता (25) पत्नी रावत राम निवासी मथानिया, जोधपुर की 20 जून को दोपहर 1:38 बजे पहली डिलीवरी ऑपरेशन से और डायबिटीक। ऑपरेशन के बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने के बाद एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। मरीज की धड़कन तेज होने की वजह से उसे 20 जून रात 10 बजे एमडीएम रेफर किया गया था। एम्स रेफर किया गया। 8. सोनू (25) पत्नी सुमेर राम निवासी दईजर, जोधपुर की 20 जून को सुबह 11:36 बजे डिलीवरी। ऑपरेशन के बाद यूरीन में दिक्कत आने लगी। इलाज के लिए 20 जून की शाम 7:50 पर एमडीएम रेफर किया गया था। — ये खबर भी पढ़िए- चिकित्सा मंत्री के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स:बोलीं-मैं बहुत परेशान हूं, ट्रांसफर करवा दीजिए; मंत्री ने कहा-करवा दूंगा जोधपुर में ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए एक नर्स चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी। (पढ़िए पूरी खबर)

You missed