ICC Women’s T20 World Cup 2026 Group A Scenarios: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब उस अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां से सेमीफाइनल की दौड़ में शामिल सभी टीमों के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला होगा। मंगलवार 23 की रात ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच एक बेहद ही अहम मैच खेला जाने वाला है। पाकिस्तान के पास इस मैच में खोने को कुछ नहीं है तो ऑस्ट्रेलिया के पास आधिकारिक रूप से ग्रुप ए में सेमीफाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। इसके ग्रुप में तीन टीमों के बीच एक स्थान के लिए टक्कर होगी। आइये इस ग्रुप की सभी टीमों के समीकरण पर एक नजर डालते हैं।
