खैरथल में शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। सोमवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में आयोजित इस शिविर में कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से विभिन्न विभागों से संबंधित 70 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह शिविर वार्ड संख्या 27, 28, 29 और 30 के निवासियों के लिए था। शिविर में नगर परिषद से संबंधित 101 आवेदन मिले, जिनमें विभिन्न श्रेणी के पट्टों के 17 और अन्य श्रेणियों के 84 आवेदन शामिल थे। इनमें अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वैद्यकरण, उपविभाजन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, घर-घर कचरा संग्रहण, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। नगर परिषद प्रशासन ने बताया- अगला शहरी सेवा शिविर 23 जून 2026 को भी वार्ड संख्या 27, 28, 29 और 30 के लिए नगर परिषद खैरथल सभागार में ही आयोजित किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं और योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

You missed