जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ट्रक के केबिन में भड़की, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।