Father’s Day Special in Hanumangarh : फादर्स डे पर गोदारा परिवार गांव के लिए मिसाल बना। हनुमानगढ़ सिटी के टोपरिया में फादर्स डे के अवसर पर गांव किकरालिया का गोदारा परिवार शिक्षा, संघर्ष और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया है। एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से जुड़े स्वर्गीय चौधरी उदाराम गोदारा के परिवार के दो पोते डॉ. कमलेश गोदारा, डॉ. समीर गोदारा तथा पोती साक्षी चौधरी ने डॉक्टर बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। इस सफलता के पीछे पिता लूणाराम चौधरी और बड़े बाबा बलराम गोदारा के त्याग, संघर्ष और दूरदर्शिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।