करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक किसान की गोवंश के हमले से मौत हो गई। 43 वर्षीय बबलू पुत्र रामधन जाटव रविवार को खेत पर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।
जाटव बस्ती के पास गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत करौली जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चैनपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
इस घटना के बाद गांव में निराश्रित गोवंश से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले में आवारा पशुओं द्वारा हमले की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
