नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर री-NEET एग्जाम की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. री-NEET;अजमेर में बुर्का पहनकर आई स्टूडेंट को एंट्री से रोका
NEET-UG 2026 री-एग्जाम आज राजस्थान के 25 शहरों में हुआ। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कड़ी जांच के बाद एंट्री दी गई। अजमेर में बुर्का पहनकर पहुंची कैंडिडेट को एंट्री से रोक दिया गया। वहीं परीक्षा देने पहुंचे स्टूडेंट ने थानेदार के पैर छुए। पूरी खबर पढ़ें 2. इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई 17 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
जोधपुर की इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई को 17 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा-जो सांप बनकर डस न सके, वे कुत्ता बनकर काट लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. खाटूश्यामजी के सुंदरपुरा में नया रेलवे स्टेशन बनेगा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी के सुंदरपुरा में नया रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा की। वैष्णव ने कहा- अगले 12 महीने के अंदर खाटूश्यामजी में स्टेशन का निर्माण होगा। जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। पूरी खबर पढ़ें 4. मुख्यमंत्री भजनलाल ने नक्की झील के किनारे किया योग
राजस्थान समेत देशभर में रविवार को योग दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू में नक्की झील के किनारे योग किया। वहीं एसएमएस स्टेडियम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने योग किया। पूरी खबर पढ़ें 5. 3 लोगों पर हमला कर लेपर्ड पेड़ पर चढ़ा
लेपर्ड ने तीन लोगों पर हमला बोल दिया। तीनों लहूलुहान हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में एक व्यक्ति को रेफर किया गया है। हमला करने के बाद लेपर्ड पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ के चारों तरफ जाल बिछाया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ‘बीजेपी सरकार नहीं आती तो पश्चिम-बंगाल, बांग्लादेश में चला जाता
पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा-मैं पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान वहां पर था। मैंने देखा कि वहां पर जिस प्रकार की बॉर्डर पर स्थितियां बनी हुई थी। अगर बीजेपी की सरकार नहीं आती तो आने वाले 10 साल बाद में बंगाल राज्य बांग्लादेश में चला जाता। पूरी खबर पढ़ें 7. सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से मां-बेटे डिग्गी में डूबे
बाड़मेर जिले में डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों डिग्गी के किनारे सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से 7 साल का बेटा डिग्गी में गिर गया। यह देख मां चिल्लाने लगी और बेटे को बचाने के लिए कूद गई। पूरी खबर पढ़ें 8. प्रॉपर्टी कारोबारी के परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर डकैती
हथियारबंद 6-7 बदमाश प्रॉपर्टी डीलर के घर से करीब 85 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और डेढ़ से दो लाख रुपए कैश लूट ले गए। नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर गनपॉइंट पर लिया और पूरे घर को बड़े ही आराम से खंगाला। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 10 टन प्लास्टिक से बनाई टेबल-कुर्सी
पाली के कानाराम मेवाड़ा ने 10 टन प्लास्टिक की बोतल और पॉलिथीन से टेबल-कुर्सी बनाई। उन्होंने दो साल तक प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया। प्लास्टिक के बदले लोगों को चाय पिलाई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. जाट समाज को आरक्षण की मांग को लेकर हुंकार रैली
भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के नुमाइश मैदान में हुंकार रैली होगी।