टोंक में नगर परिषद के ठेकेदार की हत्या उसके बचपन के दोस्त ज्वेलर ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी ज्वेलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्वेलर की बेटी और बेटा प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। अच्छे पैकेज पर दूसरे राज्य में जॉब करते हैं। आरोपी ने ठेकेदार पवन गर्ग (55) से 5 लाख रुपए उधार मांगे थे। पवन ने मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते हत्या कर दी। फिर रस्सी से पवन का गला घोंट दिया। ठेकेदार की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। घर जा कर फोन स्विच ऑफ कर सो गया। पुलिस ने आरोपी से चेन और अंगूठी बरामद कर ली है। आरोपी कुल्हाड़ी और रस्सी की लोकेशन को लेकर गुमराह कर रहा है। टोंक एसपी रोशन मीणा ने बताया- व्यापारी पवन गर्ग की हत्या के आरोप में राकेश ताम्बी निवासी कंपू (टोंक) को उसके घर से डिटेन कर पूछताछ की। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 11 लोगों से ले रखे थे 56 लाख एसपी ने बताया- आरोपी राकेश ताम्बी ज्वेलर है। उसने 11 लोगों से 56 लाख रुपए उधार ले रखे हैं। उससे ब्याज भी नहीं चुकाया जा रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पवन के बुरे वक्त में उसकी मदद की थी। ऐसे में वह चाहता था कि पवन भी उसके बुरे वक्त में उसकी मदद करे। राकेश ने पवन से 5 लाख रुपए मांगे थे, लेकिन पवन ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद से वह पवन से रंजिश रखने लगा था। पवन की हत्या का प्लान बनाया। हथियार छिपा कर लाया था एसपी ने बताया- 19 जून को रात 8 बजे आरोपी राकेश ठेकेदार पवन के पीछे-पीछे उसकी दुकान में गया। शर्ट में छोटी से कुल्हाड़ी छुपाकर ले गया था। जिसे टॉयलेट में छिपा दिया। राकेश और पवन ने साथ में बैठकर एक घंटे तक शराब पी। इसके बाद राकेश पेशाब करने के बहाने गया और कुल्हाड़ी छिपाकर लाया। पीछे से पवन के सिर में 5- 6 बार कुल्हाड़ी से वार किए। जब पवन जमीन पर गिर गया तो राकेश ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। आरोपी राकेश ये कन्फर्म करना चाहता था कि वह मर गया है या नहीं। इसके बाद पवन की सोने की अंगूठी और चेन लेकर अपने घर भाग आया। मोबाइल स्विच ऑफ कर सो गया। अब पढ़िए क्या था पूरा मामला टोंक में 19 जून की रात नगर परिषद के ठेकेदार और व्यापारी पवन गर्ग (55) की सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी। व्यापारी के सिर में 5 से 6 घाव थे और उनका कान भी कट गया था। परिवार ने हत्या का केस दर्ज कराया था। पिछले महीने 27 मई को उन्होंने शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। व्यापारी की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… व्यापारी के सिर में चाकू घोंपा, कान भी काट डाला:खुद की दुकान में मिली बॉडी, मई में सेलिब्रेट की थी 25वीं मैरिज एनिवर्सरी टोंक में नगर परिषद के ठेकेदार और व्यापारी की सिर में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उनका कान भी कटा हुआ मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)
