जयपुर। राजस्थान के 66 लाख से अधिक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार 20 जून को किसानों के खातों में 23वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित “पीएम किसान उत्सव” कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 3:45 बजे डीबीटी के माध्यम से देशभर के किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। देश स्तर पर करीब 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।