सिरोही में ​जिला मुख्यालय पर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष कांतिलाल माली गोयली के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में जिले भर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
कर्मचारी पिछले 18 दिनों से ‘स्वाभिमान बचाओ आंदोलन’ चला रहे हैं। इस आंदोलन के कारण जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। सीएम का घेराव करने की चेतावनी
जिला अध्यक्ष गोयली ने बताया कि यह महायज्ञ सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर सद्बुद्धि प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगें नहीं मानीं, तो मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों ने यह भी घोषणा की कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जयपुर में जलमहल पर जल समाधि लेने का कार्यक्रम भी रखा गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।