केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास प्रतिक्रिया देने के अलावा कुछ बचा नहीं हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी बीजेपी और विचार परिवार (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की हैं। लेकिन जब भी उन्होने ऐसी कोशिश की तो उन्हें मुंह की खानी पड़ी हैं और हम ओर अधिक ताकत के साथ उभरे हैं। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज बीजेपी देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार हैं। हम करोड़ो-करोड़ कार्यकर्ताओं वाली राजनीतिक पार्टी हैं। इंदिरा गांधी तो क्या, कभी भी, किसी भी समय में कोई भी नेता बीजेपी की अवहेलना भी कर दे, ऐसा संभव नहीं हैं। शेखावत आज शहर बीजेपी कार्यालय में पीएम मोदी के 12 सालों की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। कांग्रेसियों को केवल परिवार नजर आता है
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब पीएम मोदी मन की बात में परीक्षा पर चर्चा करते है, स्टार्टअप पर युवाओं से बात करते हैं। जब सीएम स्कूल स्टूडेंट्स से चर्चा करते है, क्या वो युवाओं से संवाद नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस के लोगों को कुछ दूसरा नजर ही नही आता हैं। उनकी समस्या है कि उन्हें उस परिवार के अलावा कुछ ओर दिखता नहीं हैं। जो कुछ करता हुआ, होता हुआ दिखता है, वो सब परिवार के कारण ही दिखता हैं। अब वो परिवार कुछ कर नहीं पा रहा हैं। इसलिए कांग्रेस आज सिमटते, सिमटते हाशिए पर चली गई हैं।
