मोगा पुलिस ने जिले में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में 120 नशीली गोलियां और 30 किलोग्राम डोडा पोस्त भी बरामद किया गया है। थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानेदार अमरजीत सिंह की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बागा पट्टी निवासी राजपाल और मुगलू पट्टी, बाघापुराना निवासी शिंदरपाल सिंह उर्फ शिंदा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सट्टे का हिसाब-किताब लिखी एक कॉपी मिली है। दोनों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी इसी क्रम में, अजितवाल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोकरी फूला सिंह निवासी सरबजीत सिंह उर्फ सभा और गांव काउंके कलां निवासी मनप्रीत सिंह को पकड़ा। सहायक थानेदार जगवंत सिंह ने जानकारी दी कि इन आरोपियों के पास से 120 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में, एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल ने बताया कि फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी की टीम ने दु्सांझ रोड और करतार नगर क्षेत्र में झाड़ियों से 30 किलोग्राम डोडा पोस्त से भरे दो प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए। हालांकि, तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मोखम सिंह के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी सहायता से उनकी तलाश जारी है।
