बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार (15 जून) को कार-डंपर हादसे में घायल बच्ची ने भी मंगलवार (16 जून) सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। हादसा होटल नजद सिजराल के पास नेशनल हाईवे-11 पर दोपहर करीब 1:35 बजे हुआ था। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। कार ड्राइव कर रहे रिटायर्ड अकाउंटेंट ओमप्रकाश (60) का शव स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया था। पत्नी और बेटी सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब ओमप्रकाश के परिवार में एक बेटा और बहू बचे हैं। अब पढ़िए… सिलसिलेवार घटनाक्रम — हादसे की ये खबर भी पढ़ें… डंपर-कार में भिड़ंत, पति-पत्नी और बेटी सहित 6 की मौत:बच्ची गंभीर घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े; तीर्थ स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे हरियाणा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में डंपर और कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर पढ़िए