सीकर के रानी सती गार्डन में आज से दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। गुजराती पारंपरिक ड्रेस पहनकर लोग गरबा और डांडिया की धुन पर जमकर थिरके। महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा की मस्ती और रंगारंग प्रस्तुतियों का माहौल बना रहेगा। देखिए कार्यक्रम के फोटोज… 18 अक्तूबर तक रोजाना शाम 7 बजे से होगा महोत्सव शुरू 16 अक्टूबर से 18 अक्तूबर तक रोजाना शाम 7 बजे से महोत्सव शुरू होगा। आज पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत सीकर के ASP डॉ तेजपाल सिंह, सीओ सिटी नवनीत कौर, उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया, अमित चिरानियां ने की। कार्यक्रम को होस्ट एंकर चुलबुली चारु ने किया। यह रहे सहयोगी पार्टनर्स रजनीगंधा,पास- पास पल्स,कोका-कोला, केशव रियल एस्टेट,ओम टोयोटा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया,पंजाब नेशनल बैंक,होटल रॉयल इन,जैन डेंटल क्लिनिक,होटल सिया इन,चौधरी ऑटोमोबाइल्स
