कोटपूतली में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने चौथे दिन भी पेन डाउन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का पूर्णतया बहिष्कार किया। ये राज्यव्यापी आंदोलन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा है। कैडर रिव्यू, नोशनल बेनिफिट की मांग
ब्लॉक अध्यक्ष फूलाराम यादव ने बताया- पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में स्वतंत्र कार्य विभाजन, कैडर रिव्यू, नोशनल बेनिफिट, अंतर जिला स्थानांतरण, हार्ड ड्यूटी एलाउंस और अतिरिक्त पंचायत भत्ता शामिल हैं। आधे दिन का पेन डाउन
आंदोलन के तीसरे चरण के तहत, 16 जून 2026 तक ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर और जिला परिषद के सभी कार्यालयों में आधे कार्य दिवस के लिए पेन डाउन हड़ताल रखी गई है। इसी प्रदेश स्तरीय आह्वान पर ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का पूर्णतया बहिष्कार किया जा रहा है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की पंचायत समिति पावटा की उप शाखा में पेन डाउन हड़ताल पर रहे कर्मचारियों में सुनील भारद्वाज (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), सोहन सिंह चौहान (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), साधूराम जाट, गिरीराज मौर्य, ममता कुमारी यादव (वरिष्ठ सहायक), संजीव आर्य, दीपक कुमार जांगिड़, हरिराम आर्य, मुकेश कुम्हार, महेंद्र कुमार, रामस्वरूप बंदरवाल, हरि सिंह चेलरवाल, अमित गौतम, अमिता मीणा, राजकविता वर्मा, पार्वती नेत्रीवाल, विद्या वर्मा, मो. इरशाद अली, कमलेश अकरानिया, खेमचंद कुमावत, रामरूप मीणा और शंकरलाल मीणा (कनिष्ठ सहायक) शामिल थे।