भारत की जीत के बाद धर्मशाला में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी के फोन पर उनकी मां का कॉल आया, जिसे उन्होंने तुरंत रिसीव किया. कुछ सेकंड की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस उनकी सादगी और परिवार के प्रति सम्मान की तारीफ कर रहे हैं, जिससे यह पल चर्चा का विषय बन गया.