यूपी के झांसी में बबीना में तेज रफ्तार बाइक फिसलने का CCTV वीडियो वायरल है. बाइक बुजुर्ग और बच्चे के बेहद करीब पहुंचकर रुकी. कुछ इंच की दूरी ने तीन लोगों की जान बचा ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाइक की रफ्तार ज़्यादा होती या उसका दिशा-नियंत्रण थोड़ा भी बदल जाता, तो गंभीर हादसा हो सकता था.