जोधपुर में शहरी सेवा शिविर की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। नगर निगम में जोन 7 के वार्डों के कैम्प लगाए गए। पहले तीन दिन ये कैम्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और नगर निगम मुख्यालय पर होंगे। इस कैम्प में भीमजी के मोहल्ला से आए बुजुर्ग सोमप्रकाश जोशी का पट्टा महज 30 मिनट में बनाया गया। इस दौरान आयुक्त राहुल जैन ने शिविर में आए लोगों से भी बातचीत की। 3 साल से पेंडिंग थी फाइल, 30 मिनट में बना पट्टा इस शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। शिविर में आए 74 साल के बुजुर्ग सोमप्रकाश जोशी ने बताया कि उनका भीतरी शहर के तापी बावड़ी में मकान है। पट्टे की फाइल जुलाई 2023 से पेंडिंग थी। आज जब उन्हें कैम्प के बारे में पता चला तो वे यहां पहुंचे और 30 मिनट में उनका पट्टा बन गया।
निगम में हर ब्रांच की टेबल, आयुक्त ने किया निरीक्षण निगम में लोगों की सुविधा के लिए अलग अलग ब्रांच की टेबल लगाई गई है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। हर टेबल पर संबंधित विभाग के प्रभारी और कर्मचारी है। इधर, आयुक्त राहुल जैन ने शिविर में आए लोगों से बातचीत की और उनकी से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इसके साथ ही उन्होंने शिविर का भी निरीक्षण किया। ये रहेगा शेड्यूल
