जयपुर में भाजपा ऑफिस में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही मीडिया हॉल में सन्नाटा पसर गया। जिस समय बिजली गई, उस समय रेल मंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद ऊर्जा मंत्री हॉल से बाहर चले गए। करीब 13 मिनट तक बिजली गायब रही, जिसके कारण रेल मंत्री ने अंधेरे में ही मीडिया को संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कुल 3 बार बिजली गुल हुई। बाद में बिजली आने पर ही ऊर्जा मंत्री हॉल में लौटे। कार्यक्रम में बिजली गुल, अब देखिए PHOTOS… तोड़फोड़ करना जादूगरों का काम, वे जादू ही करते रहें
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- भाजपा बहुत स्पष्ट नीति के साथ जनता का विश्वास जीतने के लिए काम करती है। हमारी पार्टी देश के नवनिर्माण के लिए काम करती है और केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती है। तोड़फोड़ के ये काम तो जादूगरों के हैं, वे अपना जादू ही करते रहें। ——- केंद्रीय मंत्री से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… MNIT जयपुर में सेमीकंडक्टर और AI लैब बनेगी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा; स्टूडेंट्स को चिप डिजाइनिंग का चैलेंज दिया केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जयपुर दौरे के दौरान मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और AI लैब विकसित करने की घोषणा की। (पढ़ें पूरी खबर )
