राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए दौसा जिले की महिला टीम घोषित कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता 10 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुरू होगी। जिसके लिए घोषित टीम में याना वर्मा, कृति उपाध्याय, सोनम सैनी, तनिका शर्मा, महिमा राज, रिशिता राज, प्राची मीणा, निधि सैनी, मनोहर बाई, पायल कंवर, अदिति चौहान, भूमिका चौधरी, मोनिका धवन, निकिता कसाना, तानिया शर्मा, सरोज परिहार और अलीशा देहरान का सिलेक्शन किया है। टीम का पहला मैच 10 जून को सिरोही, दूसरा 11 जून को अलवर तथा तीसरा 12 जून को हनुमानगढ़ के खिलाफ होगा। सीएम से मिली भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दौसा जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। छगन सीमला बने प्रदेश सचिव युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर ने निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष महावीर डोई ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें युवा नेता छगन सिंह सीमला को प्रदेश सचिव और योगेश हर्षाना को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदर्शन पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के स्वाभिमान बचाओ आंदोलन के तहत सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने जिला परिषद परिसर से रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम अरविंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। बाद में जिला परिषद के सीईओ को भी मांग पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष नंदलाल मीना के नेतृत्व में आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग की। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार से समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया तथा 7 जुलाई तक चलने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक एडीएम अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, आईसीडीएस, वनीकरण, ग्रामीण सड़क निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीएम ने अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। सहकारिता में सहकार अभियान: दुग्ध समितियां बनीं बैंक मित्र केन्द्र सरकार की ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के तहत चलाए जा रहे ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान के तहत जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को केन्द्रीय सहकारी बैंक का बैंक मित्र बनाया जा रहा है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मालपुरिया, सीतापुरा, गारवालों की ढाणी एवं राजपूतों की ढाणी महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिवों को बैंक मित्र प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार, माइक्रो एटीएम सुविधा और दुग्ध उत्पादक किसानों को रुपे केसीसी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। पांचोली में कलेक्टर की रात्रि चौपाल कल दौसा कलेक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में 9 जून मंगलवार को पंचायत समिति सिकराय की ग्राम पंचायत पांचोली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक लोक सेवाएं एवं एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने बताया कि मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचोली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं मौके पर आमजन की जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
